फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

Wed, 09 Jan 2019 02:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने के लिए कोठी मीना बाजार के मैदान में भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोग ढोल ताशे और बैंडबाजों के साथ हर हर मोदी, घर घर मोदी, जय श्रीराम और वंदेमातरम के उद्घोष करते हुए रैली स्थल तक पहुंचे। समूहों में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

2 of 9
मुस्लिम महिलाएं
मोदी की रैली में काफी संख्या में मुस्लिमों ने भागेदारी की। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ ही वक्फ बोर्ड से जुड़े मुस्लिमों ने भी प्रतिभाग किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अशफाक सैफी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने भाजपा के झंडे लेकर भाजपा जिंदाबाद और मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए प्रतिभाग किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद के समर्थकों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

3 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रैली स्थल पर एक कार्यकर्ता हनुमान की वेशभूषा में पहुंचा। उसके पीछे लोग जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगा रहे थे। यह कार्यकर्ता आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यकर्ता ने कहा कि हनुमान किसी जाति और धर्म के नहीं है, वह सभी के हैं। इसके बाद रैली स्थल में लोग हनुमान के स्वरूप के साथ सेल्फी लेते रहे।

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

4 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रैली में कई युवतियां और युवक अपने चेहरे और गालों पर कमल का निशान बनाकर आए थे। कई कार्यकर्ता भाजपा के झंडे में रंगे नजर आए।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

5 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार में प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने आए हजारों लोगों के लिए उनके काले कपड़े मुसीबत का सबब बने रहे। काले स्वेटर या पर्स लेकर आईं महिलाएं हों या फिर काली जैकेट पहने आए युवाओं को गेट पर ही रोक दिया गया। काफी जद्दोजहद के बाद भी उन्हें काले कपड़े में होने के कारण प्रवेश नहीं मिल सका। इस कारण सैकड़ों लोगों ने मैदान के बाहरी हिस्से में खड़े होकर प्रधानमंत्री का भाषण सुना। 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

6 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की सभा समाप्त होने के बाद लोगों ने कोठी मीना बाजार मैदान से बाहर की ओर जाना शुरू कर दिया था। इस दौरान कई लोग ऐसे थे, जो भाजपा के झंडे और बैनर ले गए। कुछ लोग तो होर्डिंग तक उठा ले गए। मंच के बाईं तरफ लगे बड़े होर्डिंग पर लगे झंडे को युवक ने उतारा। इसके बाद कोठी मीना बाजार से एमजी रोड-2 के रास्ते पर कई जगह खंभे और रास्ते में लगे कई होर्डिंग, बैनर और झंडे लोग ले गए। 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

7 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के सभास्थल पर पहुंचने में एक घंटे की देरी हुई। उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचना था, लेकिन वह शाम 4.30 बजे पहुंचे। रैली में काफी संख्या में लोग सुबह 11 बजे ही पहुंच गए थे। ऐसे में काफी संख्या में लोग प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही रैली से चले गए। उनका कहना था कि जल्दी आ गए थे, लेकिन शाम हो चुकी है। ऐसे में उन्हें समय से घर पहुंचना है। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, उन्हें अपने घर पहुंचने की जल्दी थी। 

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

8 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सभा स्थल की तरफ जाने वाले रास्तों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया था। बल्लियां भी लगा दी गईं थीं। इसके अलावा प्रधानमंत्री के आने वाले रूट पर किसी भी वाहन को नहीं चलने दिया गया। 
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, पीएम मोदी की रैली के नजारे, ढोल-ताशे और बैंडबाजे के साथ गूंजे ये नारे

9 of 9
मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सभा स्थल के अंदर जाने के लिए दो गेट बनाए गए थे। इन पर डीएफएमडी लगाकर लोगों की चेकिंग की जा रही थी। लोगों की तलाशी तक पुलिस ले रही थी। मगर, इससे देरी हो रही थी। चेकिंग से लोगों की लाइन लगना शुरू हो गया। इससे धक्कामुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने कई बार लाठियां तक चलाईं। बाद में लाइन लंबी होने पर लोगों को जल्दी-जल्दी निकाला गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें