प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा आए। यह पहला मौका है जब योगी और मोदी आगरा में एक साथ आए। इसके लिए तैयारी भी खास की गई। शहर में न गरीबी नजर आई और न ही गंदगी। ऐसा नहीं है कि गरीबी कहीं चली गई, लेकिन गरीबों की झोंपड़ियों को छिपा दिया गया है ताकि प्रधानमंत्री की नजर उन पर न पड़े। इसी तरह गंदगी को छिपाया गया।
विज्ञापन
आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां
2 of 7
झोपड़ियों को पर्दे से ढका
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर प्रशासन ने मंगलवार को कोठी मीना बाजार के आसपास अस्थायी रूप से झोपड़ियां डालकर रहे गरीबों को उजाड़ दिया। पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं, कोठी मीना बाजार के आसपास के गरीब लोगों से यह भी कहा गया है कि वे या तो रैली में जाएं या फिर झोपड़ियों के अंदर कैद रहें।
विज्ञापन
आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां
3 of 7
झोपड़ियों को पर्दे से ढका
- फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार मैदान में, रावत पेट्रोल पंप की ओर, डाइट परिसर की ओर और नगर निगम के हॉस्पिटल (गरीब खाने) की ओर बड़ी संख्या में बेघर बेसहारा लोग झोपड़ियां डालकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। कोठी मीना बाजार मैदान में निवास करने बंजारे समाज के तंबू डेरे तो वहां सभा की तैयारियों के साथ ही हटा दिए गए थे।
आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां
4 of 7
झोपड़ियों को पर्दे से ढका
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चले संयुक्त अभियान में आसपास की झोंपड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के पीड़ितों के कहना है कि प्रशासन ने उन्हें समय तक नहीं दिया। यदि पहले बता दिया होता तो वे स्वयं अपना सामान हटा लेते। वहीं मैदान से दूर की कुछ झोपड़ियों को पर्दे से ढंक दिया गया। उन्हें पीएम के वापस जाने तक बाहर निकलने की इजाजत नहीं मिली। झोपड़ियों के बाहर पर्दे लगा दिए। उनके आगे पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए।
विज्ञापन
आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां
5 of 7
दीवारों की पुताई
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह गंदगी को छिपाया गया। गंदी दीवारों पर पेंट कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर के नगर निगम ने दिन रात एक कर दिये। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पचकुइंया मार्ग से भी अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन
आगरा में पीएम मोदी की रैली, गरीबी न दिखे इसलिए पर्दे से ढंकी गई झोपड़ियां
6 of 7
झाड़ू लगाता सफाई कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
टाटा गेट से लेकर कोठी मीना बाजार तक मार्ग को चमकाया गया। इस मार्ग को डलाब मुक्त कर दिया। जीआईसी मैदान के पास स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन को खत्म कर दिया गया। केदार नगर और शंकरगढ़ की पुलिया के पास के डलाबघर को भी हटा दिया गया। नगर निगम ने की टीम ने पिछले तीन से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला गया।