करहल (मैनपुरी)। शनिवार को मुस्लिम युवक मोहल्ला सराय भटेला में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर केसरिया झंडा फहराते हुए जयश्री राम के नारे लगाने लगा। जानकारी पर परिजन और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक सकुशल नीचे उतारा आया। मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 35 वर्षीय नौशाद शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला सराय भटेला स्थित बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। केसरिया झंडा लहराकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगा। लोगों की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। थाने से पुलिस बल पहुंच गया। युवक झंडा लहराते हुए नारेबाजी करता रहा। कह रहा था कि वह रामभक्त है और हिंदू बनना चाहता है। पुलिस ने उसके परिजन को बुला लिया। पुलिस व परिजन की करीब डेढ़ घंटा तक मिन्नत करने के बाद युवक नीचे उतर आया। परिजन ने बताया कि नौशाद मानसिक रूप से बीमार है।
टावर पर चढ़े युवक को समझाने-बुझाने के बाद सकुशल नीचे उतारा गया। युवक को परिजन की सुपुदर्गी में दिया गया है।
नरेद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना करहल