फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशों के परिवार का मुस्लिम समाज करेगा बहिष्कार

Sun, 31 Jan 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नाई की मंडी में गोकशी रोकने के लिए मुस्लिम समाज ने अनूठी पहल की है। गोकशों के अड्डे बंद कराने के लिए पंचायत का एलान किया गया है। इसमें सर्वसमाज के लोग न सिर्फ गोकशों के परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फैसला लेंगे, बल्कि अधिकारियों से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी करेंगे। उनका कहना है कि कुछ लोगों की वजह से पूरा मोहल्ला बदनाम होता है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, नाई की मंडी के मोहल्ला गालिबपुरा निवासी हाजी कदीर, जाकिर और नसीम ने शुक्रवार रात को गोकशी का विरोध किया था। इस पर गोकशों ने उन पर हमला बोल दिया था। पथराव और फायरिंग भी की थी। इस घटना के बाद मुस्लिमों ने गोकशों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाजी कदीर और उनके परिवारीजनों की गालिबपुरा में जूता फैक्ट्री है। उनका कहना है कि रात 10 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक गोकशी की जाती है। गोकशी के अड्डों का कई बार विरोध किया जा चुका है। पुलिस छापा मारती है तो पूरे मोहल्ले की बदनामी होती है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हाजी कदीर ने बताया कि इसके लिए पंचायत बुलाई गई है। गोकशों के परिवार भी मोहल्ले में रहते हैं।

 पंचायत में उनके सामाजिक बहिष्कार पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान सर्वसमाज के लोग भी शामिल रहेंगे। अगर, आरोपियों के परिवार का कोई साथ देता है तो उसका भी बहिष्कार होगा। ऑल इंडिया माइनॉरिटीज सोशल आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष हाजी यूसुफ कुरैशी भी गोकशों पर कार्रवाई के लिए थाना नाई की मंडी पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। ऐसे लोगों पर गैंगस्टर लगना चाहिए, ताकि कोई भी इस काम को न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें