रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन शुरू करने की श्रृंखला में मूरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। अब यह ट्रेन आगामी 11 जनवरी से संचालित होगी। इसके संचालन से फिरोजाबाद जनपद के टूंडला से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
कोरोना महामारी के दौर में बंद की गई ट्रेनों का स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालन शुरू होने लगा है। इस कड़ी में रेल प्रशासन ने टाटा-जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस के संचालन को भी हरी झंडी दिखा दी है। एनसीआर प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार 08309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 11 जनवरी से दोपहर 11 बजे संबलपुर से रवाना होगी।
ये भी पढ़ें- यूपी: इटली और स्पेन की तकनीक ने फ्रेट कॉरिडोर पर बढ़ाई मालगाड़ियों की रफ्तार
यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राजगंगपुर, राउरकेला, ओड़गा, बानो, गोविंदपुर रोड, हटिया, रांची, मुरी, रामगढ़ कैंट, बरकाकाना, पतरातू, खलारी, टोरी, लातेहार, बरवाडी, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर उंटारी, विंधमगंज, दूधीनगर, रेणुकूट, चोपन, सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, मेजा रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शिकोहाबाद होते हुए शाम 4:45 बजे टूंडला पहुंचेगी।