फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बेटा: रात में सोते समय पिता को कत्ल, गन्ना काटने वाली कुल्हाड़ी से काटा सिर; ये थी वजह

Sun, 08 Oct 2023 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

कलियुगी बेटे ने तीन बीघा जमीन के लिए अपने पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
 
विज्ञापन
मृतक का छोटा भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बेटे ने पिता की गन्ना काटने वाली कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग की हत्या के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी राजपाल सिंह (50) की कुल्हाड़ी से प्रहार कर बेटा शिब्बू ने शनिवार की रात हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पांच पुत्र भोले, सुखवीर, शिबू, मुनीश और अनिल हैं। मृतक के भाई रामदीन का कहना कि उसके भाई के नाम तीन बीघा जमीन है। उसका छोटा बेटा शिबू अपने नाम जमीन करना चाहता था। शिबू ने गन्ना काटने वाले धारदार हथियार कुल्हाड़ी से पिता के ऊपर के सिर पर कई बार किए।

घायल को समुदाय स्वास्थ्य केंद ले जाया गया। यहां मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राघव ने बताया कि पिता पर हमला कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें