घटना स्थल पर जांच करती पुलिस का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतका के हाथ से मिले बालों ने आरोपी को सजा तक पहुंचा दिया। एफएसएल से हुई जांच में बाल आरोपी के डीएनए से मैच हो गए। शक के चलते दोस्त संग मिलकर पत्नी की हत्या के आरोप में अदालत ने शाहगंज निवासी पति आकाश को दोषी पाया। अपर जिला जज शिव कुमार ने उसे आजीवन कारावास के साथ 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी दोस्त की पत्रावली अक्तूबर 2024 में किशोर न्याय बोर्ड में प्रेषित कर दी गई।