फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवक की हत्या: लाश की तलाश कर रही थी पुलिस, मिलीं हड्डियां...डीएनए से होगी पहचान

Sun, 23 Jun 2024 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र से दो मई को नगला हट्टी के युवक की अपहरण के बाद की गई थी हत्या। पुलिस ने आरोपियों को तो दबोच लिया, लेकिन लाश नहीं मिल सकी थी। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला हट्टी के रहने वाले सुशील चाहर की दो मई को अपहरण की बाद हुई हत्या के मामले में मलपुरा पुलिस ने कोर्ट से हत्या के आरोपी राहुल जोशी को रिमांड पर लेकर कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने राहुल जोशी की निशानदेही पर चंबल के किनारे से जली हुई चिता से कुछ हड्डियां एकत्रित की है। उसके साथ चिता के पास लोहे की जली हुई हथकड़ी जैसी चीज भी मिली है। पुलिस ने एक बार फिर सुशील चाहर की हत्या के मामले की जांच को

तेज कर दिया है। हालांकि इस मामले में मृतक सुशील चाहर का शव बरामद नहीं हो पाया था। पुलिस सूत्रों की माने तो अब इस मामले में पुलिस ने घटना से संबंधित कई अहम सबूत जुटाए हैं। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि हड्डियों का डीएनए कराया जाएगा। इससे पहले भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें