फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या: आंखों पर पट्टी बांधकर घसीटा, फिर सिर में गोली मारकर किया कत्ल; लाश देख कांप गए लोग

Thu, 14 Sep 2023 10:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बाह के गांव बिजौली में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। छात्र की आंखों पर पट्टी बांधकर पहले घसीटा गया। फिर उसके सिर में गोली मार दी गई। 
 
विज्ञापन
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह के गांव बिजौली में लाइब्रेरी में पढ़ने गए बीएड के छात्र अभिषेक (22) को सोमवार रात को 4 युवकों ने आंखों पर पट्टी बांधकर गोली मार दी। छात्र घायल हालत मेें लाइब्रेरी से दूर मिला। परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में होहराम मच गया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में लगी है। चार युवकों की तलाश है।
विज्ञापन


बिजौली की जाटव बस्ती निवासी अभिषेक बीएससी के बाद बीएड कर रहा था। अग्निवीर में चयन हो गया था। पिता डोरीलाल ने बताया कि बेटा रोजाना रात आठ बजे कसबा स्थित एआर लाइब्रेरी में जाता था। रात भर वहीं रहता था। सुबह सात बजे वापस लौटता था।

सोमवार रात को 10 बजे एक ग्रामीण ने फोन किया। कहा कि अभिषेक लाइब्रेरी से 500 मीटर दूर एक खेत के रास्ते पर पड़ा है। इस पर वो लोग पहुंच गए। अभिषेक के सिर से खून निकल रहा था। गले पर फंदे का निशान था। उसे थाने ले गए। पुलिस ने सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद निजी अस्पताल ले गए। एक्सरे में सिर में गोली लगी होने की पुष्टि हुई। आपरेशन के बाद गोली निकाली गई। मगर, बुधवार रात 3 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना बाह के प्रभारी निरीक्षक बाह कुलदीप कुमार दीक्षित ने बताया कि अभिषेक के सिर में गोली लगी थी। मृतक के भाई नितिन ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चार युवकों पर हत्या का आरोप है। पड़ताल की जा रही है। युवकों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। अभिषेक ने परिजन को आंखों पर पट्टी बांधकर ले जाकर गोली मारने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें