फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया की हत्या: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुई वारदात, हमलावरों ने सिर में मारी गोली

Thu, 14 Nov 2024 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर दूधिया के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

 
विज्ञापन
दूधिया की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव प्रतापपुरा में बुधवार रात को लखनऊ एक्सप्रेस-वे की कैंटीन में दूध देकर बाइक से घर लाैट रहे दूध व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें गांव के रास्ते पर हमलावरों ने घेरा। जान बचाने के लिए व्यवसायी बाइक छोड़कर खेतों में भागे। मगर, हमलावर ने पीछे से फायरिंग की। सिर में गोली लगने से उनकी माैत हो गई। हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



 

गोलियों की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण
गांव प्रतापपुरा निवासी मोनू शर्मा (30) बुधवार रात को 8 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की कैंटीन में दूध देकर घर लौट रहे थे। उन्होंने सर्विस रोड से बाइक को गांव की तरफ कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गोलियां की आवाज सुनी। वह पहुंचे तो मोनू खेत में पड़ा हुआ था। उनके सिर में पीछे की तरफ गोली लगी थी। वहीं 100 मीटर की दूरी पर बाइक पड़ी मिली। वहां पर टंकी से दूध फैला हुआ था।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात


 
विज्ञापन

बदमाशों ने पीछे से मारी गोली
ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। बताया गया कि बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। मोनू खेतों में लगे तारों में फंस गया। गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचे, हमलावर भाग गए। जानकारी पर एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल और प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिजन ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। परिजन के मुताबिक मृतक चार भाई थे। उनके दो बेटे राघव (6 वर्ष ) और मयंक (4 वर्ष) है। परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें -   UP News: आगरा में खाकी बनी मददगार, ऐसे बचाईं दो जानों; लोगों ने सराहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें