सुबह घर में घुसे आरोपी, धारदार हथियार से किया हमला
मृतका की बेटी मंजू ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 6 बजे उनकी मां चंद्रकली (पत्नी प्रवीन) घर में काम कर रही थीं, तभी गांव भोगपुर (थाना सिढ़पुरा क्षेत्र) के निवासी जीतू अपने तीन साथियों बबलू, धीरेन्द्र और मौनू के साथ घर में घुस आया। चारों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार फावड़े और अन्य हथियारों से उनकी मां पर हमला कर दिया। गला काटने से महिला की हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: नदी से निकल कर महिला को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, फिर जो हुआ...लोगों में छा गई दहशत
पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को, आरोपियों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सना फावड़ा और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। एएसपी ने बताया कि मृतका की बेटी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP Weather: यूपी में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून...भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा ये जिला
आठ महीने पहले मृतका के बेटे पर आरोपियों ने दर्ज कराया था केस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात की जड़ें आठ महीने पुरानी हैं। भोगपुर निवासी जीतू ने अपनी पत्नी रूवी को भगा ले जाने के मामले में मृतका के बेटे जितेन्द्र (निवासी इतवारपुर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से रूवी और जितेन्द्र का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि शनिवार को जीतू अपने साथियों के साथ जितेन्द्र को ढूंढते हुए इतवारपुर पहुंचा था, लेकिन गुस्से में आकर उन्होंने मां चंद्रकली पर जानलेवा हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें - UP: गुलफाम के हत्यारों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, सीने पर पिस्टल सटाकर मारी दी गोली...ताजगंज में हुई थी वारदात
गांव में दहशत का माहौल, पुलिस कर रही निगरानी
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।