फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: आगरा में नौ वर्षीय बच्ची की हत्या, अलमारी में छिपाई लाश, दुष्कर्म की आशंका; किराएदार गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 06:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नौ वर्षीय बच्ची की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को रजाई में लपेटकर अलमारी में छिपा दिया गया। बच्ची के न मिलने पर माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने किराएदार युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मासूम की लाश बरामद की गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सोमवार को नौ साल की बच्ची की घर में ही हत्या कर दी गई। उसका शव एक कमरे में अलमारी के अंदर रजाई में छिपाया गया था। देर रात पुलिस ने शव बरामद करने के साथ मकान में ही किराए पर रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


बालिका के पिता मूलरूप से मंटोला इलाके के रहने वाले हैं। वह तकरीबन 10 साल से जगदीशपुरा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह मजदूरी करते हैं। पांच साल से एक मकान में किराए पर रह रहे थे। पत्नी भी घरों में झाड़ूपोछा करती हैं। सोमवार सुबह बच्ची के माता-पिता काम पर चले गए। छोटा भाई घर में खेल रहा था। दोपहर में दो बजे मां घर आई। उन्हें बेटी कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने घर में ही किराए पर रहने वाले प्रकाश के बेटे सनी से बेटी के बारे में पूछा। उसने कह दिया कि वह बाजार गई है। तब से लौटकर नहीं आई है।

ये भी पढ़ें -  पिता के मोबाइल में बेटी के अश्लील फोटो: मां ने पूछा तो सामने आया शर्मनाक सच; बोली- पापा ने किया इस तरह मजबूर

विज्ञापन

पुलिस को दी सूचना 

मां को चिंता हुई वह बेटी की आसपास तलाश करने लगीं। मगर, वह नहीं मिली। शाम को 5:30 बजे पिता आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बच्ची कहीं नजर नहीं आई। इस पर मां से घर में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर किराएदार सनी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया और बच्ची को छिपाने के बारे में बताया। इस पुलिस उसे घर लेकर पहुंची।

ये भी पढ़ें -  हवाई जहाज से करें सफर: बनाएं इस शानदार जगह घूमने का प्लान, छह दिन और पांच रात; पैकेज 40 हजार से भी कम

अलमारी में मिली लाश 

एक कमरे का ताला खुलवाकर शव बरामद किया गया। शव दीवार में बनी अलमारी के अंदर रजाई में लिपटा हुआ था। बेटी की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने रात 1:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें -  ठेके पर मानव तस्करी निरोधक टीम का छापा: 13 साल का बालक बेच रहा था शराब, रोज मिलते थे 100 रुपये; कराया मुक्त
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस 

डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि बच्ची की गुमशुदगी सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एक युवक सनी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सनी के ही हत्या करने की बात सामने आई है। वहीं मोहल्ले के लोग जुटे घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा नेता शैलू पंडित, करन गर्ग आदि कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें