पुलिस को दी सूचना
मां को चिंता हुई वह बेटी की आसपास तलाश करने लगीं। मगर, वह नहीं मिली। शाम को 5:30 बजे पिता आए। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बच्ची कहीं नजर नहीं आई। इस पर मां से घर में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शक के आधार पर किराएदार सनी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया और बच्ची को छिपाने के बारे में बताया। इस पुलिस उसे घर लेकर पहुंची।
ये भी पढ़ें - हवाई जहाज से करें सफर: बनाएं इस शानदार जगह घूमने का प्लान, छह दिन और पांच रात; पैकेज 40 हजार से भी कम
आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस
डीसीपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि बच्ची की गुमशुदगी सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एक युवक सनी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सनी के ही हत्या करने की बात सामने आई है। वहीं मोहल्ले के लोग जुटे घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा नेता शैलू पंडित, करन गर्ग आदि कार्यकर्ता भी पहुंच गए।