फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधौनगर निवासी रामकुमार ने सैफई में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माधौ नगर में रंजिश के चलते एक परिवार को जलाने की कोशिश की गई। आगजनी में एक दो साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सभी का उपचार सैफई में चल रहा है। उक्त घटना में गंभीर रूप से जले राम बहादुर ने भी दम तोड़ दिया। अब मृतकों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माधौ नगर (खरपरी) निवासी 45 वर्षीय रामबहादुर 17 जून की रात पत्नी सरला, पुत्री रौली, शिखा और दो वर्षीय नाती ऋषि के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। रात को पड़ोस के रहने वाले मुरारी कश्यप ने पूर्व में हुए झगड़े की रंजिश के चलते घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। आग में जलने से दो वर्षीय ऋषि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं रामबहादुर, रौली, शिखा और सरला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मुरारी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने रंजिश के चलते आग लगाने की घटना भी स्वीकार की थी। सैफई में उपचार के दौरान रामबहादुर की भी मौत हो गई। अब घायल मां-बेटियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सैफई में उपचार के दौरान घायल रामबहादुर की मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
भानुप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें