फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। क्षेत्र के दरियावगंज थाना गांव में 21 जुलाई की रात हुई वृद्ध की हत्या के मामले मे फरार चल रहे आरोपी बेटे को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी थी। इस मामले में पत्नी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

राजबहादुर का शव 22 जुलाई को सुबह घर के आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। उसकी गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। उसके भाई ओमवीर ने घटना की एफआईआर दर्ज करवाई थी। घटना के बाद से ही राजबहादुर का बेटा मनोज फरार था।
जांच में पता चला कि हत्या की साजिश वृद्ध के बेटे मनोज और पुत्रवधू संतोषा देवी ने मिलकर रची। पुलिस 28 जुलाई को संतोषा देवी के जेल भेज दिया था। अब सोमवार को मनोज भी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिता के हत्यारोपी बेटे मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है- शैलेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी, पटियाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें