कासगंज। होडलपुर हत्याकांड मामले में फरार चल रहे रहे तीन आरोपियों में से एक को पुलिस ने गोरहा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
26 जुलाई देर शाम होडलपुर गांव में नामजद आरोपियों ने घेराबंदी कर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद 15 आरोपियों में से 12 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तीन फरार थे।
अब रविवार को सोरों कोतवाली प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली की हत्यारोपी फरीदपुर निवासी भूप सिंह गोरहा नहर के पास से कहीं जा रहा है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
गांव में नजर बनाए है पुलिस
पीड़ित परिवार को कोई खतरा न हो और गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। गांव में पहरा बरकरार है। सोरों कोतवाली पुलिस भी दिन रात गश्त कर रही है।
- फरार चल रहे हत्यारोपियों में से एक और आरोपी भूप सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है- सुशील घुले, एसपी।