एटा जनपद में जमालपुर गांव के पास रविवार को सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के माथे में गंभीर चोट के निशान हैं और मांस पूरी तरह से फट चुका है। ग्रामीणों ने अज्ञात युवक का शव होने की खबर पुलिस को दी, पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पहचान कराने के प्रयास किए गए।
थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव जमालपुर के पास सड़क किनारे 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक को कार में डालकर यहां लाया गया और शव को पटक दिया।
ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि मौके पर पर पुलिस को कार के टायरों के निशान मिले हैं। पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर दोपहर तक पहचान कराने के प्रयास किए जाते रहे। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक सादा चैक की पेंट, काली जैकेट, पीली बनिया, गोल्ड स्टार के जूते पहने है।