फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की भाभी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
संगम का फाइल फोटो। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुर्रा(मैनपुरी)। गांव मलूपुर निवासी प्रधान की भाभी की इटावा में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका पिता के श्राद्ध में शामिल होने के लिए पति के साथ गई थी। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलूपुर निवासी प्रधान नीलू यादव के भाई प्रभाकांत यादव की ससुराल इटावा के गांव गौरापुर में है। पत्नी संगम के पिता का श्राद्ध था, जिस वजह से वह पत्नी को साथ लेकर ससुराल गए थे। प्रभाकांत का रोहित पुत्र संतोष कुमार निवासी गांव घोटारा से करीब तीन लाख रुपये का लेनदेन था।
एक लाख रुपया रोहित दे चुका था। शुक्रवार को प्रभाकांत साले के साथ रुपये मांगने उसके घर गया तो वह नहीं मिला। कुछ देर बाद रोहित अपने साथी विपिन पुत्र राम अवतार उर्फ रामा गांव रघुपुरा कुसमरा व अन्य साथी के साथ गांव गौरा आ पहुंचा। वहां प्रभाकांत व रोहित के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

शोर सुनकर संगम बाहर निकली, तभी रोहित ने तमंचा से फायर कर दिया। गोली संगम को जा लगी। महिला को गोली लगने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। आनन फानन में परिजन अस्पताल ले गए। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर बाद ही संगम की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पहुंची जनपद इटावा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को गमगीन माहौल में संगम का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें