फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः दीवार लगाने के दौरान विवाद, अधेड़ की गर्दन काट कर निर्मम हत्या, पांच घायल

Sun, 14 Jun 2020 06:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

दीवार लगाने को लेकर गाली गलौज से शुरू हुआ था झगड़ा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में रविवार को दीवार लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि फावड़े, कुल्हाड़ी और छुरा चल गए। फावड़े से गर्दन काटकर अधेड़ की हत्या कर दी गई वहीं परिवार में मां-बेटियों सहित पांच घायल हो गए। वारदात की खबर मिलने पर एसएसपी और एएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
एटा में थाना मलावन क्षेत्र के गांव दलपुर में रविवार की सुबह दीवार लगाने को लेकर वीरपाल पुत्र रामसिंह उर्फ कारिंदू और जितेंद्र पुत्र घमंडी के बीच विवाद हो गया। वीरपाल पक्ष के लोग एकत्रित हो गए और गाली गलौज फावड़ा, कुल्हाड़ी और छुरा से हमला कर दिया।

शर्मनाकः युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, दवा खिलाकर कराया गर्भपात
विज्ञापन


इसी दौरान विजेंद्र (55) पुत्र फूल सिंह निवासी मलावन पहुंच गया और बीच बचाव करने लगा। हमलावरों ने तभी उसकी गर्दन पर छुरा और फावड़े से हमला बोल दिया। उसकी हत्या कर दी गई। जितेंद्र पुत्र घमंड़ी ने बताया है कि परिवार के ही वीरपाल, गिरीश, अवधेश और भूपेंद्र पुत्रगण रामसिंह उर्फ कारिंदू ने चार दिन पहले मकान के सामने दीवार लगा दी। इसी बात को लेकर विरोध किया गया था।  
विज्ञापन

रविवार सुबह वीरपाल गाली गलौज करने लगा और छुरा, कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में किशना देवी (45) पत्नी घमंडी सिंह, बेटी पिंकी (16), प्रियां (14) बेटा जितेंद्र (20) और चंद्रशेखर (10) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

किशनादेवी, जितेंद्र और पिंकी की हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना की खबर मिलने के बाद एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी संजय कुमार और सीओ सकीट देव आनंद ने घटना स्थल का दौरान किया और वारदात की तमाम जानकारियां ली गई। 

बेटे की शादी का कार्ड देने आया था विजेंद्र
हमले में घायल विजेंद्र सिंह के बेटे राजा की मंगलवार को बारात जानी थी, इसी का निमंत्रण देने के लिए विजेंद्र आया था। झगड़ा होता देखा तो बीच बचाव करने लगा और उसकी हत्या कर दी गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें