फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के प्रेमी ने की थी अधेड़ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
एसपी सिटी कार्यालय पर वार्ता के दौरान हत्यारोपी से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र में होली के दिन शराब पिलाकर गला रेतकर अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि अवैध संबंधों बाधक बनने पर पत्नी के प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के ही सत्ते उर्फ सत्यप्रकाश ने पप्पू के साथ मिलकर खेती करता था। इसके चलते उसकी पप्पू की पत्नी से उसकी नजदीकियां हो गई थी। इसकी भनक पप्पू को लग गई थी। इस पर उसने पत्नी के सत्ते से मिलने पर पाबंदी लगा दी। इसको लेकर आए दिन परिवार में झगड़ा होता था।
पप्पू के शराब का शौकीन होने का फायदा उठाते हुए सत्ते होली के दिन शाम करीब सात बजे गांव से बाइक पर बैठाकर नगला रैया ले गया था। जहां खेत में बैठकर दोनों ने शराब पी। इसी दौरान सत्ते ने पप्पू का गला रेत कर हत्या कर दी और शव वहीं छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें