फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं के हमले से व्यापारी घायल, फायर भी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के बजाज मोटर साइकिल के शोरूम संचालक पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। जिससे वह घायल हो गए। इसके साथ ही उन पर फायर भी किए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 आरोपियों को नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमर प्रताप सिंह निवासी स्टेशन दरियावगंज शुक्रवार देर शाम बजाज मोटर साइकिल शोरूम पर बैठे हुए थे। इसी बीच राजेंद्र सिंह, लड्डू, सुनील, नितिन, संदीप निवासी स्टेशन दरियावगंज, विशाल निवासी मझौला अपने दो अज्ञात साथियों के साथ शोरूम पर लाठी डंडों व हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उन पर चाकुओं से हमला कर दिया।
जिससे वह घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के आ जाने पर आरोपियों ने बंदूक, तमंचो से फायर कर दिए। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें