फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां और पिता कर सकते हैं मेरी हत्या, करते हैं उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम धुबियाई निवासी एक युवती ने अपनी सौतेली मां और पिता द्वारा हत्या किए जाने की शंका व्यक्त की हैं। मामले में युवती ने अपनी सौतेली मां व पिता सहित सात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

ग्राम धुबियाई निवासी महिमा कुमारी (20) पुत्री अरविंद कुमार का आरोप है कि उसकी सौतेली मां पूनम, पिता अरविंद के अतिरिक्त रामादेवी, सर्वेश कुमारी, आदर्श, अंजना, नीरज आदि के द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसकी मां सीमा देवी की मौत के बाद से उत्पीड़न जारी हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। उसकी सौतेली मां और पिता किसी बुजुर्ग के साथ जबरदस्ती उसकी शादी कराने की साजिश कर रहे हैँ। उसका आरोप है कि सौतेली मां और पिता उसकी हत्या भी कर सकते हैं। यदि उसकी हत्या होती हैं तो यही आरोपी उसके लिए जिम्मेदार होंगे। आरोपियों को नामित करते हुए तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें