फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बच्ची को गोद लिया तो आपा खो बैठा हत्यारा भाई

विज्ञापन
22एमएनपी-30-कुरावली के गांव निजामपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी से पूछताछ करते एसपी अजय कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। चंद बीघा जमीन के लालच में अवनेश ने अपनों का ही खून बहा दिया। वहीं एक मासूम की जान लेने की कोशिश की थी। शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि निसंतान भाई भाभी ने जब बच्ची गोद ली तो आरोपी आपा खो बैठा था। अब उसे जमीन और मकान हाथ से निकलता नजर आया। इसी वजह से उसने भाई भाभी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

निजामपुर गांव निवासी विघ्नेश कुमार (35) व पत्नी गीता देवी (32) की घर में सोते समय बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई थी। वहीं गोद ली गई आठ माह की बेटी वैष्णवी को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था। उक्त वारदात के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ डीपी गौड़, थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई अवनेश को गिरफ्तार कर लिया था। उस पर ही जमीन के लालच में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था।
घटना की रिपोर्ट मृतक के चचेरे भाई रामेंद्र कुमार ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बसूला भी बरामद कर लिया था। शनिवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए वजह स्पष्ट की। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था। उसने पैतृक घर को बेचना चाहा तो मृतक दंपती ने विरोध किया और वहां रहने लगे। आरोपी इस बात भी काफी गुस्से में था। वहीं निसंतान भाई भाभी ने वैष्णवी को गोद लिया तो आरोपी को अब जमीन और मकान हाथ से निकलता हुआ नजर आया। वह इस कदर अंधा हो गया कि खून के रिश्ते को दरकिनार करते हुए भाई भाभी का बसूले से प्रहार कर कत्ल कर दिया। मासूम वैष्णवी को भी मरा हुआ समझ कर चला गया।
विज्ञापन

रातभर नहीं सो पाया आरोपी
एसपी ने बताया कि हत्या करने से पहले आरोपी भाई के घर गया और वहां खाना खाया। इसके बाद घर लौट आया था। रात को करीब 11:30 बजे बीड़ी पीने के बहाने भाई के घर गया। वहां बीड़ी पीने के बाद वहीं पर सो गया। भाई और भाभी के सोने के बाद रात करीब एक बजे अलमारी में रखे बसूला को निकाला और दंपती की हत्या कर दी। वैष्णवी पर भी प्रहार किया। शायद वह बेहोश हो गई, जिस वजह से आरोपी उसे मरा समझ कर चला गया। हत्या करने के बाद भी वह बेचैन रहा और करीब 4:30 बजे गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां गया और शराब पी। सुबह जानकारी मिलने के बाद घर गया और घायल वैष्णवी को लेकर जिला अस्पताल चला गया, जिससे उस पर कोई शक न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें