फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे दुर्घटना: बस के मालिक पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
22एमएनपी-34-एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना की जांच करते उप परिहवन आयुक्त जगदीश सिंह कुशवाह व प्रभारी ए? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। लगातार हो रही बस दुर्घटनाओं को लेकर शासन और प्रशासन सख्त है। दो दिन पहले एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे की जांच करने शनिवार को उप परिवहन आयुक्त पहुंचे। उन्होंने बस मालिक पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

19 फरवरी का दिल्ली से नेपाल जा रही बस लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रात 12:45 बजे थाना करहल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घटना में 27 यात्री घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था। मामले में उच्चाधिकारी भी घटनास्थल और सैफई में पूरी रात डटे रहे। शनिवार को उप परिवहन आयुक्त जगदीश सिंह कुशवाह मैनपुरी जांच करने पहुंचे। उन्होंने प्रभारी एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप और थानाध्यक्ष करहल देवेंद्र नाथ मिश्रा के साथ एक्सप्रेस वे पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि बस में आपातकालीन द्वारा ही नहीं था। इसके कारण यात्री बस में ही फंसे रहे। अगर ये हादसा बड़ा होता तो कई लोगों को जान गंवानी पड़ सकती थी। उप परिवहन आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बस मालिक के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। इससे खलबली मच गई है।
बसों में होगी चेकिंग
उप परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी बसों में आपातकालीन द्वार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए अभियान चलाकर चेकिंग की जाए। बसों में आपातकालीन द्वार नहीं है उन्हें सीज किया जाए। जल्द ही जिले में इसके लिए अभियान की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

आदेशानुसार ही कार्रवाई की जाएगी
उप परिवहन आयुक्त ने एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के संबंध में निरीक्षण कर जांच की। बस में आपातकालीन द्वार न होने मामले में एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। आदेशानुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कौशलेंद्र प्रताप, प्रभारी एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें