फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दिवंगत विधायक के बेटों और पत्नी पर हत्या का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Mon, 11 Jan 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अदालत के आदेश पर थाना लोहामंडी में दिवंगत विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटों सौरभ, वैभव और पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहामंडी में अदालत के आदेश पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटों सौरभ, वैभव गर्ग और पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य नष्ट करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन


खंडेलवाल कालोनी, रिंग रोड निवासी प्रीति मित्तल ने अदालत में प्रार्थनापत्र दिया है। इसमें कहा कि उनके पति मनोज मित्तल से भाजपा के विधायक रहे जगन प्रसाद गर्ग ने दस लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले में दो चेक पांच-पांच लाख रुपये देना बैंक के दिए थे। जगन प्रसाद गर्ग की मौत हो गई। इस पर मनोज जगन गर्ग के बेटों वैभव गर्ग और सौरभ गर्ग से मिले। उनसे रुपये मांगे। उन्होंने तीन महीने में रकम लौटाने का आश्वासन दिया। 

इसके बाद कई बार वादे करते रहे। 17 फरवरी 2020 को पति रुपये लेने गए। मगर, सौरभ और वैभव ने अगले दिन सुबह आठ बजे रुपये देने के लिए कहा। 18 फरवरी 2020 को पति प्रीति को बताकर दोनों से रुपये लेने गए थे। पति नीरज डेयरी पर पहुंचे। यहां कुछ लोगों ने उन्हें देखा भी। वैभव और सौरभ पति को अपने घर मदिया कटरा ले गए। इसके बाद पति लौटकर नहीं आए। दोपहर में पुलिस ने सूचना दी कि पति का शव गोकुल बैराज, मथुरा के गेट नंबर 14 पर मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लगाया आरोप
प्रीति ने आरोप लगाया कि वैभव, सौरभ और उनकी मां लक्ष्मी देवी ने पति को योजना के तहत मारकर फेंक दिया। पति की शिकायत पुलिस से की, लेकिन दिवंगत विधायक के बेटे होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। आगरा पुलिस से शिकायत की। चेकों की प्रति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

अदालत के आदेश पर थाना लोहामंडी में दिवंगत विधायक जगन प्रसाद गर्ग के बेटों सौरभ, वैभव और पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि भाजपा विधायक की मौत के बाद नीरज डेयरी पर कई बार हंगामा हो चुका है। कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। कई बार पंचायत भी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें