फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: जमानत पर रिहा हत्या के आरोपी युवक के सीने में मारी गोली, आज थी कोर्ट में सुनवाई

Sat, 18 Jun 2022 11:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन साल पहले हत्या के एक मामले के आरोपी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मृतक गोपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में खूनी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक के सीने में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक घटना को अंजाम तीन साल पुराने एक हत्या के मामले में दिया गया। हत्यारे कोई और नहीं, बल्कि मृतक युवक पर जिस व्यक्ति की हत्या का आरोप था, उसी के परिवार के लोग थे। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बझेरा में शुक्रवार रात गोपाल के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। छह लोगों पर हत्या का आरोप है। बताया गया है कि तीन साल पहले गोपाल पर हत्यारोपियों के परिवार के सतीश की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है।  इस मामले में सुनवाई के लिए शनिवार की तारीख तय थी। इससे पहले ही हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें