फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के हत्यारोपी रोबिन ने अस्थाई जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या पढ़िये पूरा घटनाक्रम

Fri, 28 Aug 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

कोरोना संक्रमण के चलते बंदियों को 14 दिन तक दाऊदयाल कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में रखने के बाद ही जिला कारागार में स्थानांतरित किया जाता है। इसके कारण रोबिन वर्मा की कोरोना जांच कराने के साथ अस्थाई जेल दाऊदयाल कॉलेज में रखा था।
 
विज्ञापन
रोबिन की फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसेरे भाई सराफा व्यापारी की ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने के आरोपी रोबिन वर्मा ने गुरुवार की शाम को अस्थाई जेल के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


थाना उत्तर के मोहल्ला संतोषनगर निवासी रोबिन वर्मा (35) को थाना उत्तर पुलिस ने मौसेरे भाई सराफा व्यापारी राकेश वर्मा को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर हत्या करने के मामले में 19 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे 20 अगस्त को जेल भेजा था।

संबंधित खबर-  यूपी: सरेबाजार सराफा व्यापारी को किया आग के हवाले, हालत गंभीर, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन



संबंधित खबर-  फिरोजाबादः स्वर्णकार की इलाज के दौरान मौत, नाटकीय अंदाज में आरोपी गिरफ्तार


कोरोना संक्रमण के चलते बंदियों को 14 दिन तक दाऊदयाल कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में रखने के बाद ही जिला कारागार में स्थानांतरित किया जाता है। इसके कारण रोबिन वर्मा की कोरोना जांच कराने के साथ अस्थाई जेल दाऊदयाल कॉलेज में रखा था।
 

गुरुवार की शाम को वह शौच करने के लिए अस्थाई जेल में बने शौचालय में गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो अस्थाई जेल प्रशासन को चिंता हुई। तलाश किया तो देखा कि वह शौचालय के अंदर जंगले से नाड़े से फांसी का फंदा बनाए झूल रहा था। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं एसडीएम सदर राजेश कुमार जिला कारागार पहुंच गए।

उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। रात सवा आठ बजे रोबिन के भाई और अन्य परिजन अस्थाई जेल पहुंच गए। रोबिन के चार बेटियां हैं। मां ने पहले आत्महत्या कर ली अब पिता का साया भी उनके उपर से उठ गया। 

अस्थाई जेल (दाऊदयाल कॉलेज) प्रांगण में बंदी रोबिन वर्मा ने शौचालय में नेकर के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पंचनामा भरने के साथ पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। वह 20 अगस्त को अस्थाई जेल आया था। मोहम्मद अकरम खान, जेल अधीक्षक 


 

इस तरह चला घटनाक्रम 
-12 अगस्त को रोबिन वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा (30) ने शाम को करीब चार बजे घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोबिन वर्मा का आरोप था कि पत्नी ने राकेश वर्मा के कारण आत्महत्या की है।  

-18 अगस्त को रोबिन वर्मा ने सराफा व्यापारी राकेश वर्मा की थाना उत्तर के कृष्णापाडा में स्थित दुकान में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उनकी आगरा में देर रात मौत हो गई थी। 

-19 अगस्त को रोबिन वर्मा की नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी हुई थी। 20 अगस्त को उसे अस्थाई जेल दाऊदयाल भेजा था।

रोबिन की आत्महत्या पर भाई ने उठाए सवाल
रोबिन वर्मा की मौत पर उसके भाई रवि वर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। उसका कहना है वह शाम को दुकान पर बैठे हुए थे। थाने से उनके पास फोन आया कि उनके भाई ने जेल में आत्महत्या कर ली है। इस पर वह जेल आया तो उन्होंने भाई के शव को देखा। गले पर फांसी लगाने जैसे निशान तो हैं लेकिन जिस नाडे़ से फांसी लगाने की बात कही गई है वह नाड़ा उन्हें नहीं दिखाया गया। उनका भाई रोबिन ऐसे कपड़े पहनता था।

जिसमें नाड़ा नहीं होता है। फिर नाड़ा कहां से आ गया । इसके साथ-साथ उन्होंने वह स्थान शौचालय भी देखा जहां फांसी लगाने की बात कही गई है। जिस जंगले से फांसी लगाई उसको देखकर नहीं लगता कि कोई जंगले पर फांसी का फंदा लगा सकता है। मुझे यह आशंका है कि विरोधी लोगों ने जेल में उसकी फांसी लगाने जैसी वारदात को अंजाम दिलाया है। इस मामले में जांच होनी चाहिए।  
विज्ञापन

 घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच  
 
एसडीएम राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच डीएम चंद्र विजय सिंह के आदेश पर कराई जाएगी । मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा भरा गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के पैनल के द्वारा कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जहां तक रोबिन  के भाई के आरोपों का सवाल है तो वह उनका निजी विचार हो सकता है । शौचालय से वह नाड़ा भी बरामद हुआ है जिससे रोबिन ने फांसी लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें