फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सड़क पर पशुओं का पालन नहीं कर सकेंगे पशु पालक

विज्ञापन
कासगंज के मालगोदाम रोड पर सड़क पर बंधे पशुओं के खूंटे हटवाते पालिकाकर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अब पशुपालक सड़कों पर पशुओं को नहीं बांध सकेंगे। पालिका ने ऐसे पालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मालगोदाम रोड पर पशुओं के पालन के लिए लगाए खूंटे हटवा दिए हैं। इसके साथ ही पालकों को फिर से पशुओं को न बांधने की चेतावनी देकर लिखित में आश्वासन लिया है।
विज्ञापन

शहर की कई बस्तियाें में बड़ी संख्या में गाय, भैंस, बकरी आदि का पालन किया जाता है। इन बस्तियों में पशुपालक पशुओं को सड़क पर बांध देते हैं। ऐसे में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं सड़कों पर गंदगी भी हो जाती है। तमाम पशुपालक पशुओं के गोबर को पानी से नालियों में ही बहा देते हैं, जो नालियों को चौक कर देता है।
ऐसे में पालिका ने पशुपालकों के खिलाफ सोमवार से अभियान शुरू कर दिया। पालिका की टीम ने मालगोदाम रोड पर अभियान चलाया। पालिका की टीम को मार्ग पर छह गाय, चार भैंस और आठ बकरियां बंधी मिलीं। इन पशुओं के खूंटों को पालिका कर्मियों ने सड़कों से हटवा दिया और पशुपालकों को चेतावनी दी। टीम में सफाई निरीक्षक यशपाल यादव, सदेंद्र यादव, सफाई नायक प्रदीप कुमार, सुमित शामिल रहे।
विज्ञापन

पशुपालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पशुपालकों से सड़क पर भविष्य में पशु न बांधने के लिए लिखित में ले लिया गया है। यदि पशुपालकों ने फिर से पशुओं को सड़कों पर बांधा तो पशुओं को गोशाला भेज दिया जाएगा। यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

- लवकुश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें