फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बस की टक्कर से नगर निगम के कर्मचारी की मौत, परिजनों ने एमजी रोड पर लगाया जाम

Thu, 20 Oct 2022 01:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नगर निगम का कर्मचारी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। सुभाष पार्क चौराहे पर ट्रैवल एजेंसी की बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक मुरारीलाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड के सुभाष पार्क चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह निजी बस की टक्कर से नगर निगम के जेसीबी चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर चालक फरार हो गया। जानकारी पर अन्य कर्मचारी और परिजन पहुंच गए। उन्होंने मुआवजा और कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर जाम खुलवाया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन



गुतिला, ताजगंज निवासी मुरारी लाल (39) नगर निगम में जेसीबी चालक थे। सुबह तकरीबन 6 बजे घर से ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे। रास्ते में सुबह तकरीबन 7 बजे सुभाष पार्क चौराहे पर वाल्मीकि वाटिका के सामने धाकरान चौराहे की तरफ से आ रही ट्रेवल एजेंसी की बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मुरारीलाल बस की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसा होता देखकर राहगीर जुट गए। उन्होंने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक बस भगाकर ले गया। 

राहगीर मुरारीलाल को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह 10 बजे परिजन ने सुभाष पार्क चौराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने बस चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। नगर निगम के कर्मचारी भी पहुंच गए। उन्होंने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया 

मृतक के साले सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिस जानकारी होने के बाद भी अज्ञात वाहन से टक्कर होने की एफआईआर दर्ज कर रही थी। बस आगरा कॉलेज के सामने से होते हुए हरीपर्वत की तरफ निकली थी। एक राहगीर ने बस का पीछा भी किया था। उनके पास नंबर भी है। भाई बनवारी लाल का कहना है कि घर में कोई कमाने वाला नहीं है। मुरारीलाल की चार बेटियां अंजलि (10), मनु (7), काजल (4) और छोटी बेटी चाहत (1) की हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। दस लाख रुपए और पत्नी को नौकरी दी जाए, जिससे परिवार का पालन पोषण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें