फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम ने ढहाई नाली पर बनी अवैध रसोई, हंगामा

विज्ञापन
ध्वस्त की गई नाली पर बनाई रसोई स्त्रोत नगर निगम
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने बुधवार को पृथ्वीनाथ कॉलोनी में नाली पर बने एक अवैध रसोईघर को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, जिसे पुलिस बल ने संभाला।
विज्ञापन


पृथ्वीनाथ फाटक के पास स्थित पृथ्वीनाथ कॉलोनी निवासी कल्पना शर्मा ने अपने घर के सामने नाली को ढंक कर उस पर रसोई बना ली थी। उन्होंने रसोई के बाहर एक गेट भी लगा दिया था। कॉलोनी की ही एक अन्य महिला ने इसकी शिकायत नगर निगम से की थी। बुधवार को टास्क फोर्स ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। अभियान में रसोई के साथ-साथ नाली पर बने अवैध रैंप भी तोड़े गए। नगर निगम ने आवास विकास सेक्टर-6 डी में फुटपाथ पर किए गए अस्थायी निर्माण हटाए गए। इसके अतिरिक्त, सेक्टर-3 ए और प्रताप नगर में भी नालियों के ऊपर से अतिक्रमण साफ किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें