फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर पलटा चावल से भरा ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पर बुधवार को चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला हीरा, इगलास निवासी चालक रामपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के करनाल से ट्रक में चावल लोड कर धौलपुर जा रहा था। सादाबाद कट पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक सड़क किनारे स्थित होटल की दीवार से टकराने से पहले ही पलट गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। सूचना पर पुलिस, यमुना एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेजा गया। वहीं, क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें