फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं देने पर 1.31 लाख का जुर्माना, सबसे ज्यादा कमला नगर में वसूला गया

Tue, 27 Aug 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं देने पर नगर निगम ने 1.31 लाख का जुर्माना वसूला गया। सबसे ज्यादा कमला नगर में वसूला गया। 
विज्ञापन
डस्टबिन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निगम ने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग नहीं देने वाले घरों, दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। मंगलवार को चारों जोन में 1.31 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों से कहा गया कि गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखें।

विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि कमला नगर क्षेत्र में सबसे अधिक जुर्माना वसूल किया गया। यहां पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रोहित ने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग नहीं रखने वाले दुकानदारों से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। 

इसके अलावा आजमपाड़ा, शाहगंज क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव उपाध्याय ने 18500 रुपये रामनगर पुलिया क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामजी भइया ने 9100 रुपये वसूले। न्यू आगरा, भगवान टाकीज, रामबाग, शमसाबाद रोड, बोदला, यमुनापार, सुभाष बाजार, रावत पाडा, सेवला और ताजगंज में भी जुर्माना वसूला गया।

सरला बाग से हटवाए अतिक्रमण

नगर निगम ने मंगलवार को सरला बाग में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कक्ष संख्या 62 के पार्षद भरत शर्मा की शिकायत थी कि तनिष्क राजश्री एस्टेट से पहले ओम फार्म हाउस के सामने अवैध रूप से झुग्गी तथा राधा मुनि के सामने बाबा जी धाम को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध खोखे रख लिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण को हटवा दिया। मंगलवार को नगर निगम में संभव दिवस आयोजित किया गया। इसमें नौ शिकायतें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें