रफ़रोजाबाद ! द्वारिकापुरी क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची नगर आयुक्त ?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा शुक्रवार को नगर निगम की सीमा में शामिल नई आबादी के क्षेत्रों की जमीनी हकीकत देखने स्वयं पहुंची। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को भी सुना और सड़कों का हाल देखा।
नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने निर्माण विभाग के अफसरों के साथ कोटला रोड श्रीराम कॉलोनी, नगला पान सहाय, द्वारिकापुरी, बंबा रोड, सत्यनगर के साथ अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान 15वें वित्त की धनराशि से नगर निगम द्वारा निर्मित कराए जाने वाले मार्गों को भी देखा।
निर्माण कार्य के लिए अफसरों द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस दौरान निर्माण विभाग के एक्सईएन अतुल पांडेय, अवर अभियंता अमित कुमार के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।