फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुंबई के साड़ी कारोबारी को अगवा कर वसूले 1.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दाैला के रामबाग चाैराहे से बुधवार दोपहर कार सवार बदमाशों ने मुंबई के साड़ी कारोबारी 66 वर्षीय सतीश अग्रवाल को अगवा कर लिया। उन्हें बेहोश करने के बाद हाथरस ले गए। अज्ञात स्थान पर खेतों में बंधक बनाकर पिटाई लगाई। परिजन को फोन करके 1.20 लाख रुपये लेने के बाद छोड़ा। देर रात मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना दोपहर 2 बजे की है। मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले सतीश अग्रवाल ने बताया कि वह पांच साल से आगरा के कारोबारियों के साथ व्यापार कर रहे हैं। उनकी सुचिता फेब्रीकेट्स के नाम से फर्म है। वह मंगलवार को आगरा आए थे। दरेसी स्थित होटल में ठहरे थे। बुधवार को उन्हें परिचित दिल्ली के कारोबारी विकास अग्रवाल ने फोन किया। मिलने के लिए रामबाग पर बुलाया।
विज्ञापन

वह ऑटो से पहुंच गए। एक दुकान पर खड़े होकर परिचित का इंतजार कर रहे थे। तभी नीले रंग की गाड़ी में दो लोग आए। उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो एक खेत में थे। 7-8 लोगों ने उन्हें बंधक बना रखा था। उन्होंने पकड़ने का कारण पूछा तो पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसों से पिटाई लगाई। रुपयों की मांग करने लगे। उन्होंने रकम नहीं होने की बात कही। यह सुनकर और पिटाई लगाई।
उन्होंने दामाद को फोन कर रकम मांगी। मगर उसके पास भी रुपये नहीं थे। परिचित एजेंट से आरोपियों के बताए खाते में 1 लाख रुपये जमा कराए। युवक नहीं माने। इस पर 20 हजार रुपये और लिए। तब उन्हें मुख्य मार्ग पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

राहगीरों से मांगने पड़े रुपये
एक राहगीर की मदद से बस स्टैंड आए। तब वो हाथरस के सादाबाद में थे। वह राहगीरों से 50 रुपये मांगकर दरेसी पहुंचे। वहां व्यापारियों को घटना की जानकारी दी।

- सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल की मदद से सतीश अग्रवाल थाना एत्माद्दाैला पहुंचे और घटना की जानकारी दी। व्यापारियों ने आरोपियों की धरपकड़ की मांग की। वहीं डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिस स्थान से अपहरण करना बताया गया है, वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएंगे। रुपये खाते में लिए गए हैं। यह खाता किसका है, पता किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला लेन-देन के विवाद का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें