फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: आगरा-मुंबई फ्लाइट पांच मई से फिर होगी शुरू, सप्ताह में तीन दिन होगी सुविधा

Sat, 16 Apr 2022 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा-मुंबई फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि पांच मई से मुंबई की उड़ान सेवा फिर बहाल हो जाएगी। सप्ताह में तीन दिन इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
खेरिया एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एक माह पहले मार्च में बंद हुई आगरा-मुंबई उड़ान पांच मई से फिर शुरू हो रही है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को मुंबई से आगरा के बीच होगी। मुंबई से यह दोपहर ढाई बजे आगरा एयरपोर्ट आएगी और तीन बजे खेरिया हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना होगी। 
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस ने 25 मार्च को आगरा-मुंबई के बीच उड़ान बंद कर दी थी। इसके बंद होने से पर्यटन और आगरा के व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। एयरलाइंस ने अब पांच मई से फिर इस रूट पर उड़ान शुरू करने की घोषणा कर दी है। 

फ्लाइट की बुकिंग शुरू 

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ट्रेवल एजेंट, टूर ऑपरेटरों और बिजनेस सहयोगियों को मैसेज भेजे गए हैं। वेबसाइट पर आगरा-मुंबई फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी ने बताया कि पांच मई से मुंबई की उड़ान सेवा फिर बहाल हो जाएगी। सप्ताह में तीन दिन इसका लाभ मिलेगा। 

10 माह में तीन बार हो चुकी बंद
पिछले 10 माह में आगरा-मुंबई उड़ान तीन बार बंद हो चुकी है। पिछले साल 22 जुलाई को उड़ान शुरू हुई और एक माह बाद अगस्त में बंद हो गई। इसके बाद 14 दिसंबर को शुरू होकर 18 जनवरी तक चली थी। इसके बाद दो मार्च से सेवा बहाल हुई थी। फिर 25 मार्च को उड़ान को बंद कर दिया गया था, जबकि इस उड़ान से हर दिन 350 तक यात्री आगरा से आ-जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें