मेले में 12 हजार से 80 हजार रुपये तक में ऊंट बिके हैं। बीकानेर के सुंदर सिंह, दौसा के रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने 5-5 ऊंट खरीदे हैं। ऊंट और घोड़ों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारी और किसान रजिस्ट्रेशन न होने से मेले में रुके हैं। जिला पंचायत के जारी कार्यक्रम के मुताबिक पशुओं का रजिस्ट्रेशन 30 अक्तूबर से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें - एटा में दर्दनाक हादसा: पिता का कट गया हाथ, बेटे का कुचला सिर...दृश्य देख कांप गए लोग, मैक्स गाड़ी ने ली दोनों की जान
एक दूसरे के बिना नहीं रहते चंपा-चमेली
बटेश्वर के ऊंट मेले में सांचोरी नस्ल के ऊंट की एक जोड़ी ऐसी है, जो एक दूसरे के बिना नहीं रहती। कानपुर देहात के हारुन जोड़ी लेकर मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि चंपा-चमेली ऊंटनी की कीमत 80 हजार और 50 हजार रुपये है। दोनों को एक साथ बेचेंगे। क्योंकि एक दूसरे के बिना नहीं रहतीं। एक को खूंटे से खोलो तो तब तक वह नहीं हटती, जब तक दूसरी को न खोला जाए।
ये भी पढ़ें - खतरनाक खेल: 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा; बताया क्या-क्या हुआ