फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: आज शोर था न कोई आवाज, धरती पुत्र मुलायम का यूं गुजर गया काफिला

Mon, 10 Oct 2022 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। जैसी ही खबर लगी कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए सैफई जाएगा, तो लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
एंबुलेंस से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर एक्सप्रेस वे से गुजरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में जब-जब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए, तो कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आता था। धरती पुत्र मुलायम के नारों की गूंज दूर तक सुनाई देती थी, लेकिन आज  शोर था, न कोई आवाज। राजनीति के मंच से दहाड़ने वाले मुलायम का काफिला आज शांत होकर यमुना एक्सप्रेस से गुजरा।  एक्सप्रेस वे के दोनों ओर उमड़ी लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए बेताब थी। हर आंख नम थी और होंठों पर नेताजी अमर रहे के नारे थे। 
विज्ञापन


गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए सैफई के लिए ले जाया गया। इस दौरान जब शव यात्रा मथुरा के मांट और बाजना से गुजरी तो वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इसके बाद ये यात्रा आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पहले भी पहले से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हुई थी।  शव यात्रा को देख लोगों की आंखे नम हो गईं। एंबुलेंस में आगे धर्मेन्द्र यादव बैठे हुए थे। एंबुलेंस की शीशे काले थे। इसके पीछे चल रही कार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें