फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्युलर मोर्चा सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव, मुलायम सिंह मैनपुरी से प्रत्याशी होंगे: शिवपाल

Tue, 18 Sep 2018 03:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
शिवपास और मुलायम सिंह
विज्ञापन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ सुलह की गुंजाइश को नकार दिया है। उन्होंने एलान किया कि मोर्चा प्रदेश में लोकसभा की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी संसदीय सीट से मोर्चा के प्रत्याशी होंगे।

विज्ञापन

  
सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद पहली बार करहल पहुंचे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह का पूर्व विधायक मानिकचंद यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से साफ कहा कि सपा या परिवार से सुलह का कोई प्रस्ताव अगर आता है तो उस पर विचार नहीं होगा। अब हमने कदम आगे बढ़ा दिये हैं तो पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। अब आगे ही जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या मोर्चा अखिलेश, डिंपल, धर्मेंद्र के खिलाफ भी प्रत्याशी उतारेगा तो उन्होंने साफ कहा कि मोर्चा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर लड़ेगा। इनमें कन्नौज, बदायूं सहित सभी 80 लोकसभा सीटें शामिल हैं।  

पूर्व मंत्री शिवपाल ने उन अटकलों को भी नकार दिया कि वह बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा वाले लोग बीजेपी के साथ नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि मोर्चा चुनाव के लिये बहुजन समाज पार्टी जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन बनाने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें