फिरोजाबाद। सेवा सप्ताह दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर की श्रंखला में सोमवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बालकिशन गुप्ता की बगीची में पंजीकरण शिविर लगाया गया, जिसमें 339 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराए।
शिविर में सदर विधायक मनीष असीजा, डीएम नेहा शर्मा, प्रमुख उद्योगपति प्रदीप गुप्ता, सीएमओ एसके दीक्षित, दिव्यांग कल्याण अधिकारी अनुपम राय की उपस्थित में कैंप लगा। शिविर में बैटरी चलित ट्राईसाइकिल के 82, हाथ ट्राईसाइकिल के 94, कान की मशीन 34, इलैक्ट्रोनिक सेंसर छडी़ के 28, वैशाखी 40, कृत्रिम अंगों के 33, व्हीलचेयर के 28 पंजीकरण हुए। करीब 80 दिव्यांगों प्रमाण पत्र जारी किए।
डीएम ने शिविर के प्रत्येक पटल का निरीक्षण किया। मनीष असीजा ने विकलांग कल्याण विभाग, एलएम्को कानपुर, स्वास्थ विभाग, तहसील टीम के साथ पार्षदों का आभार जताया।
शिविर में पार्षद निहाल सिंह, गेंदालाल राठौर, श्याम सिंह यादव, अशोक राठौर, रेखा यादव, विनोद राठौर, किशनमुरारी अग्रवाल, विजय शर्मा, सुनील मिश्रा, सतेन्द्र सविता, नरेश तोताराम, पूनम शमा मौजूद रहे।