फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल: समस्या नगर निगम से संबंधित, आवास आवास ने किया निस्तारण, वो भी फर्जी

Tue, 28 Jan 2020 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के संजय प्लेस पार्किंग विवाद में व्यापारियों ने लगातार 14 वें दिन भी धरना दिया। उन्होंने समाधान के लिए दो दिन में मुख्यमंत्री पोर्टल पर 96 शिकायत कीं। सोमवार को यह देखकर हैरान रह गए कि पोर्टल पर इनके आगे निस्तारित लिखा हुआ था। 
विज्ञापन


सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि समस्या नगर निगम से संबंधित है, जबकि निस्तारण आवास विकास ने दिखाया है। व्यापारियों ने इसे फर्जीवाड़ा बताते हुए इसकी शिकायत अब ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।

संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव हीरेन अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी की छुट्टी होने के बाबजूद 27 की सुबह ही पोर्टल पर समस्या का निस्तारण लिखा मिला। एक शिकायत आवास विकास को भेजी गई, वहां से जवाब मिला, यह इस विभाग की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को भी जारी रहा धरना

इसके बाद उसे नगर निगम को भेजे बगैर लिख दिया गया निस्तारित। न शिकायतकर्ता से जानकारी ली गई और न ही कोई मौके पर कोई आया। उधर सोमवार को धरने में ललित नारायन अग्रवाल, बी एस बघेल, केएन अग्निहोत्री, आरएस सेंगर, विशन राठौर, राम किशन वर्मा, अनूप बरयानी, किरबल प्रताप सिंह, विनय मित्तल, अशोक जैन शामिल रहे। 

स्वच्छता सर्वेक्षण में दिए नंबर 
संजय प्लेस के 147 व्यापारियों ने सोमवार को स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेकर राय दी। उन्होंने कहा कि वो सच्चाई बयां कर रहे हैं, इसी से नगर निगम की पोल खुल जाएगी।

सांसद बोले, संवाद से निकलेगा हल
धरना स्थल पर सांसद एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की बात सुनी। इसके बाद कहा कि संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। समस्या का समाधान नगर निगम के साथ संवाद से ही निकलेगा। उधर, कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल और योगी हिन्दू यूथ ब्रिगेड के अमित जादौन ने धरने को समर्थन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें