फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि ,

विज्ञापन
मथुरा। कोसी में बीमारी से मरे प्रदीप जैन उर्फ राजू फाइल फोटो। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पंचशील कॉलोनी में एक बेटी ने साहस दिखाते हुए अनुकरणीय पहल की है। बेटी ने पिता को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाया है। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी बातें होती हैं कि बेटा कुल का दीपक होता है, बेटे के बिना माता-पिता को मुखाग्नि कौन देगा? लेकिन यह बातें अब बीते जमाने की हो गईं, यह साबित किया है एक बेटी ने। शुक्रवार को ऐसी ही पुरानी कुरीति एक बार फिर टूटी। छोटी बेटी रिया जैन ने पिता को न सिर्फ मुखाग्नि दी बल्कि अंतिम संस्कार की हर वह रस्म निभाई, जिनकी कल्पना कभी एक पुत्र से की जाती थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचशील कॉलोनी निवासी बाबूलाल जैन के बड़े पुत्र प्रदीप जैन उर्फ राजू का बीमारी के चलते निधन हो गया। रिया संस्कृति विश्वविद्यालय में बीकॉम आनर्स की छात्रा है, जबकि बड़ी बेटी काजल दिल्ली में नौकरी कर रही है। कोई बेटा नहीं है। रिया ने कहा कि उनके पिता की हार्दिक इच्छा थी कि बेटी उनका अंतिम संस्कार करे और उसने पिता की आखिरी इच्छा पूरी की। समय से साथ सोच बदलने की जरूरत है। आज से समय में बेटा-बेटी बराबर हैं।
शुक्रवार की शाम को जब प्रदीप की अंतिम यात्रा निज निवास से निकली, जब दोनों बेटियां अपने पिता की अर्थी को कंधा लेकर निकलीं तो देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें