फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में एटीएम काटने के मामले में कोसी से एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। एटीएम काटने के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस कोसी पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को पकड़कर ले गई। पकड़ा गया आरोपी 35 हजार रुपये में बदमाशों की कार का चालक बनकर गया था। पकड़े गए युवक के तार मेवात के एटीएम काटने वाले आडवानी गैंग से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद के थाना केलिया से बदमाशों ने बीस अगस्त को एक एटीएम काटकर 19 लाख रुपये लूट लिए थे। केलिया पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घटना का पर्दाफाश करने में जुट गई। केलिया पुलिस ने इस मामले में मेवात के एक बदमाश को पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने मुकेश शर्मा के नाम का खुलासा किया। मुकेश का फोन सर्विलांस पर लगाया। जिसमें उसकी लोकेशन गोपाल बाग मिल रही थी। शुक्रवार को बंगाल पुलिस कोसीकलां पहुंच गई। जहां इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने पश्चिम बंगाल की टीम का सहयोग करते हुए रात में मुकेश निवासी गोपाल बाग को घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में एटीएम काटने की घटना को आडवानी गैंग के सदस्यों ने अंजाम दिया था, जिसमें मेवात के अन्य बदमाश शामिल थे। उन्होंने बताया कि मुकेश बदमाशों की गाड़ी का चालक था। पूछताछ में उसने बताया कि वह 35 हजार रुपये में उनके साथ गया था। 20 अगस्त की घटना के बाद मुकेश वापस कोसीकलां लौट आया। किसी को शक न हो लिहाजा वह घर पर ही आराम से रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें