फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2022:  घर से निकल रहे हैं तो पढ़ें यह खबर, आगरा में मुहर्रम पर इन रूटों पर है डायवर्जन

Tue, 09 Aug 2022 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा से फतेहपुर सीकरी जाने वाले वाहन पथौली नहर से मलपुरा से लालऊ पुल से दक्षिणी बाईपास होते हुए फतेहपुर सीकरी जायेंगे। वहीं  बिचपुरी की तरफ से आने वाले वाहन मलपुरा नहर मलपुरा होकर दक्षिणी बाईपास से फतेहपुर सीकरी की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में आज 9 अगस्त को दसवीं मुहर्रम पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल-पहल सुबह से ही है। ये दौर दिन भर रहेगा। जगह-जगह मुहर्रम के जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रूट डायवर्जन किया है। 
विज्ञापन

 

रूट डायवर्जन

थाना मलपुरा क्षेत्रांतर्गत मिढ़ाकुर में धार्मिक जुलूस/कार्यक्रम होने के कारण समय 2.30 बजे से कार्यक्रम के अंत तक रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन

1.  आगरा से फतेहपुर सीकरी जाने वाले वाहन पथौली नहर से मलपुरा से लालऊ पुल से दक्षिणी बाईपास होते हुए फतेहपुर सीकरी जायेंगे। 
2. फतेहपुर सीकरी से आगरा आने वाले वाहन महुअर दक्षिणी बाईपास पुल से बाद होते हुए आगरा की तरफ जायेंगे।
3.  बिचपुरी की तरफ से आने वाले वाहन मलपुरा नहर मलपुरा होकर दक्षिणी बाईपास से फतेहपुर सीकरी की तरफ जाएंगे।
4.  फतेहपुर सीकरी रुनकता की तरफ से आने वाले वाहन दक्षिणी बाईपास होते हुए मलपुरा नहर होते हुए पथौली से निकलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें