फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच वर्षों से मार्ग पर कीचड़, ग्रामीण होते हैं परेशान

Sun, 11 Feb 2024 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। अमांपुर-एटा मार्ग पर नगला मोती की तरफ जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। डामरीकरण न होने से सड़क पर कीचड़ के हालात हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़ के चलते वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत होती हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगला मोती, नगला पोपी को जोड़ने वाला यह मार्ग लगभग पांच वर्षों से जर्जर हैं। गिट्टियों के उखड़ने से सड़क पर कई स्थानों पर जलभराव के साथ कीचड़ हो गई। लोगों ने बताया कि गांव में हुई सांसद चौपाल में इस मार्ग को सही कराने की मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई या कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों को आवागमन करने के साथ अपने उत्पात को गल्ला मंडी तक ले जाने में भी खासी दिक्कत होती हैं।
कारण लोडर टेंपो और ट्रैक्टर आदि कीचड़ में फंस जाते हैं, इससे किसानों को परेशानी होती हैं। जो चालक एक बार इसमें फंस जाता है, वह दुबारा वाहन लेकर गांव में आने से मना कर देता है। बारिश के समय तो सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क मार्ग का डामरीकरण नहीं कराया गया तो, इस बार गांव के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जिलाधिकारी से डामरीकरण की मांग करने वालों में कोमल सिंह, छत्रपाल, राजवीर सिंह, भूप सिंह, मानसिंह, जगदीश प्रसाद, ग्या प्रसाद, जालम सिंह वर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


आश्वासन मिले नहीं हुआ काम
- 5 साल पूर्व जनप्रतिनिधियों ने पक्के मार्ग का आश्वासन दिया था, लेकिन लोक निर्माण विभाग एवं उच्च अधिकारियों की शिकायत करने के बाद भी गांव की सड़क को डामरीकरण न ही कराया जा रहा है। - राजेश वर्मा।

- मार्ग पर कीचड़ के कारण आवागमन में खासी परेशानी होती है। फसल उत्पाद को मंडी ले जाने में खासी परेशानी होती हैं। सड़क का शीघ्र डामरीकरण कराया जाए। - छविराम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें