फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीचड़ और फिसलन ने रोकी रफ्तार, राहगीर चोटिल

Thu, 29 Jan 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

आगरा। बारिश ने नगर निगम और निर्माणदायी संस्थाओं के दावों की पोल खोलकर रख दी। क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बनी है। अमर होटल से जग्गी हॉस्पिटल और पश्चिमपुरी क्षेत्र में सड़कों की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
अमर होटल से जग्गी हॉस्पिटल तक पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। काम अधूरा होने के कारण मिट्टी के ढेर लगे थे, जो बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गए हैं। पूरे रास्ते में कीचड़ और भारी फिसलन होने के कारण दोपहिया वाहन चालक लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पश्चिमपुरी स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास सड़क पर जमा कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को इस गंदगी और फिसलन के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कीचड़ की वजह से ऑटो और रिक्शा चालक भी इस रास्ते पर आने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें