फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा में गांव के सैकड़ों मिलखा ने ट्रेक पर भरा फरार्टा

विज्ञापन
बिचपुरी स्थित विजया इंटरनेशनल स्कूल में सांसद खेल स्पर्धा के दौरान कबड्डी मैच में जोर आजमाइश कर? - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। विजय इंटरनेशनल स्कूल, बिचपुरी में सांसद खेल स्पर्धा का सोमवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। ट्र्रैक पर गांवों के मिल्खा ने फर्राटा भरा। 100 मीटर दौड़ में संदीप सिंह और रांची विजेता रहे। क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबाल में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में शुरू हुई स्पर्धा का शुभारंभ सांसद राजकुमार चाहर ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। सांसद चाहर ने कहा कि शहर और गांव से उदीयमान खिलाड़ियों को देश-दुनिया के सामने लाने में यह स्पर्धा खिलाड़ियों के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म का काम करेगा। इस दौरान जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, राज्य सभा सांसद हरिद्वार दुबे, विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा, विधायक महेश गोयल, अरिदमन सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, स्कूल के निदेशक डॉ. सुरेखा चौधरी, सुधीर नारायण, फारुख खान, आदित्य कुमार, सुनील चंद्र जोशी, सत्यदेव पचौरी आदि मौजूद रहे।
वॉलीबाल:
महिला वर्ग में केजी क्लब विजेता और एमबी क्लब उपविजेता।
पुरुष वर्ग में एमबी क्लब-1 विजेता और एमबी क्लब-2 उपविजेता।
कबड्डी:
महिला वर्ग में एमसी क्लब विजेता व किशन सिंह कालेज उपविजेता।
पुरुष वर्ग में एनएस क्लब विजेता और कराहरा उपविजेता।
400 मीटर दौड़
पुरुष वर्ग में लोकेश विजेता और राम उपविजेता रहे।
महिला वर्ग में गौरी विजेता और शिवानी उपविजेता रहीं।
100 मीटर दौड़
पुरुष वर्ग में संदीप सिंह विजेता और अमित उपविजेता बने।
महिला वर्ग में रांची विजेता और सीमा उपविजेता बनीं।
लंबी कूद
पुरुष वर्ग में संदीप विजेता और कन्हैया उपविजेता।
महिला वर्ग में पूजा विजेता और सीमा उप विजेता रहीं।
भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक ने बताया कि 16 नवंबर को सुबह नौ बजे से ब्लाक जगनेर, खेरागढ़, सैंया की खेलकूद प्रतियोगिता माही इंटरनेशनल स्कूल, तेहरा पर होगी। इसके साथ ही 17 नवंबर को प्रात: नौ बजे से ब्लॉक अछनेरा, फतेहपुरसीकरी की खेल प्रतियोगिता मौनी बाबा खेल मैदान, किरावली पर होगी। 19 नवंबर को प्रात: नौ बजे से ब्लॉक बाह, पिनाहट, जैतपुर की खेल प्रतियोगिता जरार खेल मैदान, बाह में होंगी। 20 नवंबर को ब्लॉक शमसाबाद, फतेहाबाद की खेल प्रतियोगिताएं माउंट लिट्रा स्कूल, शमसाबाद में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें