फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: जवाहर बाग में सांसद हेमा मालिनी ने किया पौधरोपण, दिया ये खास संदेश

Sat, 20 Jul 2024 02:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

सांसद हेमा मालिनी ने जवाहर बाग में पौधारोपण कर संदेश दिया कि एक वृक्ष अपनी मां के नाम जरूर लगाएं। फिर चाहे वो अपनी मां हो, देवी मां या फिर भारत मां। ध्यान रखें पौधा उसी स्थान पर लगाएं, जहां सड़क का निर्माण न होने वाला हो। 
 
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी ने किया पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को जवाहर बाग में  पौधरोपण  किया। लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। सांसद हेमामालिनी ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम है कि एक वृक्ष मां के नाम लगाना चाहिए। वह मां अपनी हो, देवी मां हो या फिर भारत मां। सभी लोगों को एक-एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि लगातार बिल्डिंग बनती जा रही हैं। वृक्ष, वन खत्म होते जा रहे हैं। इस तरह से प्रकृति बिल्कुल नष्ट हो जाएगी।  जरूरी है कि सभी लोगों को अपने जीवन में एक-एक वृक्ष लगाना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक वृक्ष मां के नाम से जुड़ना चाहिए। ध्यान रखना चाहिए की पेड़ हम लोग सही जगह पर लगाए। ऐसी जगह पर न लगाए की वहां रोड का निर्माण होने वाला हो, जिससे  पेड़ नष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें