फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से दहका आगरा: तापमान 42 डिग्री के पार, चलती स्कूटी में लग गई आग

Thu, 31 Mar 2022 07:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मार्च के आखिर में दिन जून की तरह दहके हैं। जून में औसत तापमान 41.9 डिग्री रहता है, जबकि मार्च में आखिर में ही पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी बढ़ने से वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी होने लगी हैं। 
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्च के आखिरी दिन भीषण गर्मी से ताजनगरी दहक उठी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन में धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं गर्मी बढ़ने से वाहनों में आग लगने की मामले भी बढ़ने लगे हैं। आगरा में गुरुवार दोपहर को चलती स्कूटी में आग लग गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेंट जोंस चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर को एक एक्टिवा में आग लग गई। बताया गया है कि  एक्टिवा चालक सेंट जोंस कॉलेज के बाहर एक्टिवा खड़ी करके दूर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी एक्टिवा से लपटें निकलने लगी। आसपास से निकल रहे लोग घबरा गए। बाद में पानी डालकर आग को बुझाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। 

शाम को सोशल मीडिया पर जलते हुए एक्टिवा का वीडियो वायरल हो गया। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया से एक्टिवा में आग लगने की जानकारी मिली थी। थाना पर सूचना देने कोई नहीं आया है। एक्टिवा से पहले एक कार में भी आग लगी थी। तब भी अफरातफरी मच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें