फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाईं लोगों ने जान; अफरा-तफरी मची

Thu, 21 May 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार चार लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
कार अचानक आग का गोला बन गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह टोल प्लाजा 21 के पास चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार सवार चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन



 

पुलिस के मुताबिक नारायण दास जी महाराज निवासी वृंदावन तीन अन्य लोगों के साथ कार से मथुरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 7:20 बजे जैसे ही उनकी कार फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा 21 पर पहुंची, तभी अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख कार सवार तुरंत बाहर निकल आए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।वही कार में  आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम राजवीर सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की घटना हुई थी। सभी कार सवार सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें