ताज में गर्मी व धूप से बिगड़ी एक दर्जन पर्यटकों की तबीयत
ताजनगरी में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप पर्यटकों पर भारी पड़ने लगी है। बुधवार को ताजमहल का दीदार करने आए करीब एक दर्जन पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उमस और लू की वजह से कई पर्यटकों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार से तबीयत बिगड़ने पर सभी पर्यटकों को ताजमहल परिसर स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के तौर पर उन्हें जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल दिया गया। राहत न मिलने पर गंभीर रूप से अस्वस्थ पर्यटकों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें छत्तीसगढ़ की खनक निर्मलकर को पेट दर्द, महाराष्ट्र की सेजल पटेल को उल्टी, मेरठ की दीक्षा को तेज बुखार, कर्नाटक के जैदी खान, जाकिर खान, अब्दुल करीम खान को उल्टी और हीना को उल्टी-दस्त, तमिलनाडु के आंडाल एम. को उल्टी-दस्त, कुबेरन, सुंदरमूर्ति और नारायणन पेरियारामन को उल्टी, आगरा के अभय को बुखार आने पर इलाज किया गया।
शहर तापमान
बांदा 48 डिग्री
प्रयागराज 46.4 डिग्री
हमीरपुर 46.2 डिग्री
झांसी 45.9 डिग्री
आगरा 45.3 डिग्री
उरई 45.2 डिग्री
ये भी पढ़ें-
हैवान बना बेटा: ईंट से सिर पर 20 से अधिक वार, लहूलुहान होने पर भी न कांपे हाथ; इसलिए पिता को बेरहमी से मारा